Mahalakshmi Stuti | महालक्ष्मी स्तु‍ति हिंदी अर्थ

7407
Mahalakshmi Stuti - महालक्ष्मी स्तु‍ति

दोस्तों क्या आप Mahalakshmi Stuti महालक्ष्मी स्तु‍ति ढुंढ रहे हे ? तो इस लेख को पूरा अंत तक जरुर पढ़ें. क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको देवी महालक्ष्मी की स्त्रुति के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं. देवी महालक्ष्मी की स्त्रुति शांत मन के साथ, अपने आप को देवी माँ के चरणों में समर्पित करते हुए पढ़ने से निश्चित ही धन धान्य की प्राप्ति, कीर्ति में बढ़ोतरी होती है

Mahalakshmi Stuti Detail:

स्तोत्र का नाममहालक्ष्मी स्तु‍ति हिंदी अर्थ
संबंधितदेवी लक्ष्मी
भाषासंस्कृत और हिंदी
सूत्रपुराण

महालक्ष्मी स्तु‍ति – Mahalakshmi Stuti in Sanskrit

आदि लक्ष्मी नमस्तेस्तु परब्रह्म स्वरूपिणि
यशो देहि धनं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Adi Lakshmi Namastestu Parabrahma Swaroopini
Yasho Dehi Dhanam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

सन्तान लक्ष्मी नमस्तेस्तु पुत्र पौत्र प्रदायिनि
पुत्रां देहि धनं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Santana Lakshmi Namastestu Putra Poutra Pradayini
Putram Dehi Dhanam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

विद्या लक्ष्मी नमस्तेस्तु ब्रह्मविद्या स्वरूपिणि
विद्यां देहि कलां देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Vidya Lakshmi Namastestu Brahmavidya Swaroopini
Vidyam Dehi Kalam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

धन लक्ष्मी नमस्तेस्तु सर्व दारिद्रय नाशिनि
धनं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Dhana Lakshmi Namastestu Sarva Daridrya Nashini
Dhanam Dehi Shriyam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

धान्य लक्ष्मी नमस्तेस्तु सर्वाभरण भूषिते
धान्यं देहि धनं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Dhanya Lakshmi Namastestu Sarvabharana Bhooshite
Dhanyam Dehi Dhanam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

मेधा लक्ष्मी नमस्तेस्तु कलि कल्मष नाशिनि
प्रज्ञां देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Medha Lakshmi Namastestu Kali Kalmasha Nashini
Prajnam Dehi Shriyam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

गज लक्ष्मी नमस्तेस्तु सर्व देव स्वरूपिणि
अश्र्वांश गोकुलं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Gaja Lakshmi Namastestu Sarva Deva Swaroopini
Ashwamsha Gokulam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

धीर लक्ष्मी नमस्तेस्तु पराशक्ति स्वरूपिणि
वीर्यं देहि बलं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Dheera Lakshmi Namastestu Parashakti Swaroopini
Veeryam Dehi Balam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

जय लक्ष्मी नमस्तेस्तु सर्व कार्य जयप्रदे
जयं देहि शुभं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Jaya Lakshmi Namastestu Sarva Karya Jayaprade
Jayam Dehi Shubham Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

भाग्य लक्ष्मी नमस्तेस्तु सौमांगल्य विवर्धिनि
भाग्यं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Bhagya Lakshmi Namastestu Sowmangaly Vivardhini
Bhagyam Dehi Shriyam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

कीर्ति लक्ष्मी नमस्तेस्तु विष्णुवक्ष स्थल स्थिते
कीर्तिं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Keerti Lakshmi Namastestu Vishnuvaksha Sthala Sthite
Keertim Dehi Shriyam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

आरोग्य लक्ष्मी नमस्तेस्तु सर्व रोग निवारणि
आयुर्देही श्रियं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Arogya Lakshmi Namastestu Sarva Roga Nivarani
Ayurdehi Shriyam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

सिद्ध लक्ष्मी नमस्तेस्तु सर्व सिद्धि प्रदायिनि
सिद्धिं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Siddhi Lakshmi Namastestu Sarva Sidhhi Pradayini
Siddhim Dehi Shriyam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

सौन्दर्य लक्ष्मी नमस्तेस्तु सर्वालंकार शोभिते
रूपं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Soundarya Lakshmi Namastestu Sarvalankara Shobhite
Roopam Dehi Shriyam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

साम्राज्य लक्ष्मी नमस्तेस्तु भुक्ति मुक्ति प्रदायिनि
मोक्षं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्र्च देहि मे

Samrajya Lakshmi Namastestu Bhukti Mukti Pradayini
Moksham Dehi Shriyam Dehi Sarva Kamamscha Dehi Me

मंगले मंगलाधारे मांगल्ये मंगल प्रदे
मंगलार्थं मंगलेशि मांगल्यं देहि मे सदा

Mangale Mangaladhare Mangalye Mangala Prade
Mangalartham Mangaleshi Mangalyam Dehi Me Sada

ॐ सर्व मङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोस्तु ते

Om Sarva Mangala Mangalye Shive Sarvartha Sadhike
Sharanye Tryambake Gowri Narayani Namostute

शुभं भवतु कल्याणी आयुरारोग्य सम्पदाम्
मम शत्रु विनाशाय दीपज्योति नमोस्तुते
दीपज्योति नमोस्तुते, दीपज्योति नमोस्तुते

Shubham Bhavatu Kalyani Ayurarogya Sampadam
Mama Shatru Vinashaya Deepa Jyoti Namostute
Deepa Jyoti Namostute, Deepa Jyoti Namostute

लक्ष्मी जी की स्तुति हिंदी अर्थ सहित | Laxmi Ji Ki Stuti With Meaning

  1. हे माँ आदिशक्ति!! हे माँ लक्ष्मी!! आपको हमारा नमन है। आप ही परम ब्रह्म का रूप हो। आप ही हमें यश, धन, वैभव प्रदान करती हो और हमारे सभी कामों को पूरा करती हो।
  2. आप ही हम सभी की माता हो और आपके द्वारा ही हमें संतान, पौत्र इत्यादि की प्राप्ति होती है। आपकी कृपा से ही हमें पुत्र की प्राप्ति होती है और हमारा परिवार आर्थिक रूप से संपन्न बनता है।
  3. हे विद्या की देवी माँ लक्ष्मी, आपको हमारा नमन है। आप ही साक्षात ब्रह्म विद्या अर्थात माँ सरस्वती का रूप हो। आपके द्वारा ही हमें विद्या मिलती है, हमारे अंदर विभिन्न कलाओं का निर्माण होता है और आप ही हमारे सभी कार्य पूर्ण करती हो।
  4. आप ही धन की देवी अर्थात महालक्ष्मी का रूप हो और हम सभी की दरिद्रता को दूर करती हो। आप ही हमें धन, संपत्ति, यश, वैभव इत्यादि प्रदान कर हमारे काम बना देती हो।
  5. आप ही माँ अन्नपूर्णा हो जिसके कारण हम सभी का पेट भरता है। आपके द्वारा ही हमें सभी प्रकार का अन्न मिलता है जिससे हम भोजन कर पाते हैं और अपना कर्म करने की शक्ति प्राप्त करते हैं।
  6. आप ही मेधा लक्ष्मी हो और सभी कलाओं में निपुण हो, आप पापों का नाश करने में सक्षम हो। आपके द्वारा ही हमें मेधा शक्ति मिलती है जिससे हमारे दिमाग का विकास होता है और हम अच्छे-बुरे में भेद कर पाते हैं तथा साथ ही चतुराई से निर्णय ले पाते हैं।
  7. आप ही गज लक्ष्मी के रूप में नमन करने योग्य हैं जो सभी देवताओं व देवियों का रूप लिए हुए हो। आप ही अपने अंश के रूप में हमारे कुल को बढ़ाने का कार्य करती हैं और हमारे काम बना देती हो।
  8. आप धीर लक्ष्मी के रूप में नमन करने योग्य हैं जिसके पास अत्यधिक शक्ति है। आप हमारे शरीर में वीर्य के रूप में शक्ति प्रदान करती हैं जिससे हमारे सभी काम बन जाते हैं।
  9. जय लक्ष्मी के रूप में भी आपको हमारा नमन है जो कि सभी कार्यों को बना देने वाला है। इस रूप में आप हमें विजय दिलवाती हैं व हमारे सभी कार्यों को सफल बनाती हैं।
  10. भाग्य लक्ष्मी के रूप में आपको हमारा नमन है जो हमारा मंगल करने के लिए ही है। इस रूप में आप हमारे भाग्य को संवारती हैं और हमारे सम्मान को बढ़ाने का कार्य करती हो।
  11. कीर्ति लक्ष्मी के रूप में आप भगवान विष्णु के वक्ष में निवास करती हो जिनको हमारा नमन है। इस रूप में आप हमें कीर्ति व यश प्रदान करती हो और हमारा कल्याण करती हो।
  12. आरोग्य लक्ष्मी के रूप में आप सभी रोगों का निवारण कर अर्थात उनका उपचार करती हो। आप ही आयुर्वेद की जननी हो जिसमें हर रोग का उपचार लिखा हुआ है जिससे हम स्वस्थ रह पाते हैं।
  13. सिद्ध लक्ष्मी के रूप में आप सभी प्रकार की सिद्धियाँ देने वाली हो। इसलिए आपको हमारा नमन है। इस रूप में आप हमें भिन्न-भिन्न प्रकार की सिद्धियाँ प्रदान कर हमारा कल्याण करती हो।
  14. सौंदर्य लक्ष्मी के रूप में आप सभी प्रकार के श्रृंगार से सुशोभित हो। इस रूप में आप हमें सुन्दर रूप व काया प्रदान कर हमारा उद्धार करती हो।
  15. साम्राज्य लक्ष्मी के रूप में आप भक्ति व मुक्ति प्रदान करने वाली हो। इस रूप में आप हमें मोक्ष प्रदान कर हमारा उद्धार कर देती हो।
  16. आप हम सभी का मंगल करने वाली हो, आप मंगल का ही रूप हो और उसे ही धारण किये हुए हो। आप विश्व का मंगल करने वाली हो। आपका अर्थ ही मंगल है और आप सदैव हम सभी का मंगल करती हो।
  17. हम आपसे प्रार्थना करते हैं कि आप हम सभी का मंगल करें और शिव भगवान हम सभी का भला करें। हे नारायणी, हे माँ दुर्गा, हे माँ लक्ष्मी!! हम सभी आपकी शरण में आये हैं और आपको नमन करते हैं।

महालक्ष्मी स्तु‍ति का महत्व

  • जो भी व्यक्ति पूरी श्रद्धा के साथ देवी लक्ष्मी को समर्पित इस महालक्ष्मी स्तु‍ति का पाठ करता है उसकी रक्षा स्वयं देवी लक्ष्मी करती हे
  • शत्रुओं से रक्षा करने के लिए भी इस महालक्ष्मी की स्तु‍ति अत्यंत फलदायी माना जाता है।
  • महालक्ष्मी की स्तु‍ति से भक्त में एक अद्भुत शक्ति का संचार होता है जिससे वह हर कार्य को बिना किसी मुश्किल के आत्मविश्वास के साथ सिद्ध कर पाता है |
Vedasara Shiva Stotram Lyricsवेदसारशिवस्तोत्रम् – पशूनां पतिं पापनाशं
Shiv Bilvashtakam Lyricsबिल्वाष्टकम् – त्रिदलं त्रिगुणाकारं
Mrityunjaya Stotram in Sanskritमहामृत्युंजय स्तोत्र हिंदी में
Karpur Gauram Mantraकर्पूर गौरं करुणावतारं मंत्र हिंदी
Shiva Panchakshar Stotra Lyricsशिव पंचाक्षर स्तोत्र अर्थ सहित
Mahamrityunjaya Mantraमहामृत्युंजय मंत्र
Aum Chantingॐ का अर्थ और महत्व
Om Purnamadah Purnamidamॐ पूर्णमद: पूर्णमिदं

निष्कर्ष 

दोस्तों कमेंट के माध्यम से यह बताएं कि “Mahalakshmi Stuti – महालक्ष्मी स्तु‍ति” वाला यह आर्टिकल आपको कैसा लगा | आप सभी से निवेदन हे की अगर आपको हमारी पोस्ट के माध्यम से सही जानकारी मिले तो अपने जीवन में आवशयक बदलाव जरूर करे फिर भी अगर कुछ क्षति दिखे तो हमारे लिए छोड़ दे और हमे कमेंट करके जरूर बताइए ताकि हम आवश्यक बदलाव कर सके |

आपका एक शेयर हमें आपके लिए नए आर्टिकल लाने के लिए प्रेरित करता है | ऐसी ही कहानी के बारेमे जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे धन्यवाद ! 🙏