बजरंग बाण पाठ (Bajrang baan lyrics) शांत मन के साथ प्रभु के चरणों में समर्पित करते हुए पढ़ने से निश्चित ही लाभ होता हे | जय हनुमंत संत हितकारी सुन लीजै प्रभु अरज हमारी बजरंग बाण का पाठ करने से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है तथा भय का नाश होता है |
बजरंग बाण का शाब्दिक अर्थ बजरंग बली या भगवान हनुमान का तीर है। हनुमान जी के बजरंग बाण की महिमा अपरंपार है।
Jay Hanumant Sant Hitkari – Bajarang Baan Path Info :
| Singer : | Hariharan |
| Music : | Lalit Sen, Chander |
| Album : | Shree Hanuman Chalisa |
| Lyrics : | Traditional |
| Label : | T-Series |
| Genre : | Bhakti |
| Language : | Hindi |
Table of Contents
Bajrang Baan Lyrics in Hindi – बजरंग बाण पाठ : जय हनुमंत संत हितकारी
|| दोहा ||
निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥
|| चौपाई ||
जय हनुमंत संत हितकारी।
सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥
जन के काज बिलंब न कीजै।
आतुर दौरि महा सुख दीजै॥
जैसे कूदि सिंधु महिपारा।
सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥
आगे जाय लंकिनी रोका।
मारेहु लात गई सुरलोका॥
जाय बिभीषन को सुख दीन्हा।
सीता निरखि परमपद लीन्हा॥
बाग उजारि सिंधु महँ बोरा।
अति आतुर जमकातर तोरा॥
अक्षय कुमार मारि संहारा।
लूम लपेटि लंक को जारा॥
लाह समान लंक जरि गई।
जय जय धुनि सुरपुर नभ भई॥
अब बिलंब केहि कारन स्वामी।
कृपा करहु उर अंतरयामी॥
जय जय लखन प्रान के दाता।
आतुर ह्वै दुख करहु निपाता॥
जै हनुमान जयति बल-सागर।
सुर-समूह-समरथ भट-नागर॥
ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले।
बैरिहि मारु बज्र की कीले॥
ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा।
ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर सीसा॥
जय अंजनि कुमार बलवंता।
शंकरसुवन बीर हनुमंता॥
बदन कराल काल-कुल-घालक।
राम सहाय सदा प्रतिपालक॥
भूत, प्रेत, पिसाच निसाचर।
अगिन बेताल काल मारी मर॥
इन्हें मारु, तोहि सपथ राम की।
राखु नाथ मरजाद नाम की॥
सत्य होहु हरि सपथ पाइ कै।
राम दूत धरु मारु धाइ कै॥
जय जय जय हनुमंत अगाधा।
दुख पावत जन केहि अपराधा॥
पूजा जप तप नेम अचारा।
नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥
बन उपबन मग गिरि गृह माहीं।
तुम्हरे बल हौं डरपत नाहीं॥
जनकसुता हरि दास कहावौ।
ताकी सपथ बिलंब न लावौ॥
जै जै जै धुनि होत अकासा।
सुमिरत होय दुसह दुख नासा॥
चरन पकरि, कर जोरि मनावौं।
यहि औसर अब केहि गोहरावौं॥
उठु, उठु, चलु, तोहि राम दुहाई।
पायँ परौं, कर जोरि मनाई॥
ॐ चं चं चं चं चपल चलंता।
ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता॥
ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल।
ॐ सं सं सहमि पराने खल-दल॥
अपने जन को तुरत उबारौ।
सुमिरत होय आनंद हमारौ॥
यह बजरंग-बाण जेहि मारै।
ताहि कहौ फिरि कवन उबारै॥
पाठ करै बजरंग-बाण की।
हनुमत रक्षा करै प्रान की॥
यह बजरंग बाण जो जापैं।
तासों भूत-प्रेत सब कापैं॥
धूप देय जो जपै हमेसा।
ताके तन नहिं रहै कलेसा॥
|| दोहा ||
उर प्रतीति दृढ़, सरन ह्वै, पाठ करै धरि ध्यान।
बाधा सब हर, करैं सब काम सफल हनुमान॥
बजरंग बाण का पाठ किसने लिखा था?
इसका सटीक उत्तर तो नहीं हे किन्तु मान्यताअनुसार बजरंग बाण में अवधी भाषा के शब्द हैं, स्वामी तुलसीदास जी की प्रमुख रचना रामचरित मानस भी अवधी भाषा में हैं, जिससे पता चलता है को स्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है।
| Mangal Murti Maruti Nandan | मंगल मूर्ति मारुति नंदन |
| Jai Jai Jai Hanuman Gosai | जय जय जय हनुमान गोसाई |
| Aarti Kije Hanuman Lala Ki | आरती कीजै हनुमान लला की |
| Sankatmochan Hanuman Ashtak | संकट मोचन हनुमानाष्टक |
| Hanuman Chalisa | हनुमान चालीसा |
| Ramayan Song | कांधे पर दो वीर बिठाकर चले |
| Radhakrishna Hanuman Theme | जय हनुमान ज्ञान गुण सागर |
बजरंग बाण : जय हनुमंत संत हितकारी | Bajarang Baan Path Lyrics by Hariharn – जय हनुमंत संत हितकारी
Bajarang Baan Lyrics from Hanuman Chalisa. Jay Hanumant Sant Hitkari Bajarang Baan Path sung by Hariharan and music by Lalit sen and Chander.
- स्वर : हरिहरन
- संगीत : ललित सेन
- अल्बम : हनुमान चालीसा (हनुमान अष्टक)
- लेबल : टी-सीरीज़
- भाषा : हिंदी
FAQs For Bajrang baan : Jay Hanumant Sant Hitkari ❓
Who is the singer of Bajrang baan : Jay Hanumant Sant Hitkari Song ?
Bajrang baan : Jay Hanumant Sant Hitkari Song is sung by Hariharan
Who is the music director of Bajrang baan : Jay Hanumant Sant Hitkari song?
Bajrang baan : Jay Hanumant Sant Hitkari Song is composed by Lalit Sen and Chander
Which album is the song Bajrang baan : Jay Hanumant Sant Hitkari from?
Bajrang baan : Jay Hanumant Sant Hitkari is a hindi song from the album Hanuman Chalisa (Hanuman Ahstak)
What is the duration of Bajrang baan : Jay Hanumant Sant Hitkari Song ?
The duration of the song Bajrang baan : Jay Hanumant Sant Hitkari is 7:46 minutes.
निष्कर्ष
दोस्त! अगर आपको “बजरंग बाण पाठ” Shree Hanuman Chalisa वाला यह आर्टिकल पसंद है तो कृपया इसे अपने दोस्तों को सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। आपका एक शेयर हमें आपके लिए नए गाने के बोल लाने के लिए प्रेरित करता है
हमे उम्मीद हे की हनुमान जी भक्तों यह Bajrang baan lyrics भजन पसंद आया होगा | अगर कुछ क्षति दिखे तो हमारे लिए छोड़ दे और हमे कमेंट करके जरूर बताइए ताकि हम आवश्यक बदलाव कर सके |
अगर आप अपने किसी पसंदीदा गाने के बोल चाहते हैं तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें बेझिझक बताएं हम आपकी ख्वाइस पूरी करने की कोशिष करेंगे धन्यवाद!
🙏 जय श्रीराम 🙏 जय बजरंगबली हनुमान



















Very peaceful