Namami Shamishan Lyrics | शिव रूद्राष्टकम – नमामी शमीशान निर्वाण रूपं

12540
Namami Shamishan Lyrics | शिव रूद्राष्टकम - नमामी शमीशान निर्वाण रूपं

“नमामी शमीशान निर्वाण रूपं” भगवान शिव को समर्पित प्रसिद्ध शिव रुद्राष्टकम का आरंभिक पद है। यह स्तोत्र भगवान शिव के निराकार, व्यापक, करुणामय, महाकाल और भवानीपति स्वरूप की स्तुति करता है।

शिव रुद्राष्टकम गोस्वामी तुलसीदास से संबंधित प्रसिद्ध शिव स्तोत्र है। इसका पाठ भगवान शिव की महिमा, स्वरूप और भक्तिभाव को व्यक्त करता है। 

शिव रुद्राष्टकम की जानकारी :

जानकारीविवरण
स्तोत्र का नामश्री रुद्राष्टकम
प्रसिद्ध आरंभनमामी शमीशान निर्वाण रूपं
समर्पित देवताभगवान शिव
रचयितागोस्वामी तुलसीदास से संबंधित
पदों की संख्या8
भाषासंस्कृत
प्रकारशिव स्तोत्र
प्रमुख विषयभगवान शिव की स्तुति और महिमा

शिव रूद्राष्टकम हिंदी अर्थ : Namami Shamishan Lyrics in Hindi with Meaning

नमामि शमीशान निर्वाण रूपं,
विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद: स्वरुपम् ।
निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं,
चिदाकाश मकाशवासं भजेऽहम्‌ ।

हिंदी अर्थ : हे मोक्षरूप, विभु, व्यापक ब्रह्म, वेदस्वरूप ईशानदिशा के ईश्वर और सबके स्वामी शिवजी, मैं आपको नमस्कार करता हूं. निज स्वरूप में स्थित, भेद रहित, इच्छा रहित, चेतन, आकाश रूप शिवजी मैं आपको नमस्कार करता हूं.

निराकामोंकारमूलं तुरीयं,
गिरा ध्यान गोतीतमीशं गिरिशम ।
करालं महाकाल कालं कृपालं,
गुणागार संसारपारं नतोअहम ।

हिंदी अर्थ : निराकार, ओंकार के मूल, तुरीय वाणी, ज्ञान और इन्द्रियों से परे, कैलाशपति, विकराल, महाकाल के भी काल, कृपालु, गुणों के धाम, संसार से परे परमेशवर को मैं नमस्कार करता हूं.

तुषाराद्रि संकाश गौरं गभीरं,
मनोभूत कोटि प्रभा श्री शरीरम् ।
स्फुरन्मौलि कल्लोलिनी चारू गंगा,
लासद्भाल बालेन्दु कंठे भुजंगा ।

हिंदी अर्थ : जो हिमाचल के समान गौरवर्ण तथा गंभीर हैं, जिनके शरीर में करोड़ों कामदेवों की ज्योति एवं शोभा है, जिनके सिर पर सुंदर नदी गंगाजी विराजमान हैं, जिनके ललाट पर द्वितीया का चंद्रमा और गले में सर्प सुशोभित है.

चलत्कुण्डलं शुभ नेत्रं विशालं,
प्रसन्नाननं नीलकंठ दयालम ।
मृगाधीश चर्माम्बरं मुण्डमालं,
प्रिय शंकरं सर्वनाथं भजामि ।

हिंदी अर्थ : जिनके कानों में कुंडल शोभा पा रहे हैं. सुंदर भृकुटी और विशाल नेत्र हैं, जो प्रसन्न मुख, नीलकंठ और दयालु हैं. सिंह चर्म का वस्त्र धारण किए और मुण्डमाल पहने हैं, उन सबके प्यारे और सबके नाथ श्री शंकरजी को मैं भजता हूं.

प्रचण्डं प्रकष्ठं प्रगल्भं परेशं,
अखण्डं अजं भानु कोटि प्रकाशम ।
त्रयशूल निर्मूलनं शूल पाणिं,
भजेऽहं भवानीपतिं भाव गम्यम ।

हिंदी अर्थ : प्रचंड, श्रेष्ठ तेजस्वी, परमेश्वर, अखण्ड, अजन्मा, करोडों सूर्य के समान प्रकाश वाले, तीनों प्रकार के शूलों को निर्मूल करने वाले, हाथ में त्रिशूल धारण किए, भाव के द्वारा प्राप्त होने वाले भवानी के पति श्री शंकरजी को मैं भजता हूं.

कलातीत कल्याण कल्पान्तकारी,
सदा सच्चीनान्द दाता पुरारी ।
चिदानन्द सन्दोह मोहापहारी,
प्रसीद प्रसीद प्रभो मन्मथारी ।

हिंदी अर्थ : कलाओं से परे, कल्याण स्वरूप, प्रलय करने वाले, सज्जनों को सदा आनंद देने वाले, त्रिपुरासुर के शत्रु, सच्चिदानन्दघन, मोह को हरने वाले, मन को मथ डालनेवाले हे प्रभो, प्रसन्न होइए, प्रसन्न होइए.

न यावद् उमानाथ पादारविन्दं,
भजन्तीह लोके परे वा नराणाम ।
न तावद् सुखं शांति सन्ताप नाशं,
प्रसीद प्रभो सर्वं भूताधि वासं ।

हिंदी अर्थ : जब तक मनुष्य श्री पार्वतीजी के पति के चरणकमलों को नहीं भजते, तब तक उन्हें न तो इस लोक में, न ही परलोक में सुख-शांति मिलती है और अनके कष्टों का भी नाश नहीं होता है. अत: हे समस्त जीवों के हृदय में निवास करने वाले प्रभो, प्रसन्न होइए.

न जानामि योगं जपं नैव पूजा,
न तोऽहम्‌ सदा सर्वदा शम्भू तुभ्यम्‌ ।
जरा जन्म दुःखौघ तातप्यमानं,
प्रभोपाहि आपन्नामामीश शम्भो ॥

हिंदी अर्थ : मैं न तो योग जानता हूं, न जप और न पूजा ही. हे शम्भो, मैं तो सदा-सर्वदा आप को ही नमस्कार करता हूं. हे प्रभो! बुढ़ापा तथा जन्म के दुख समूहों से जलते हुए मुझ दुखी की दुखों से रक्षा कीजिए. हे शंभो, मैं आपको नमस्कार करता हूं.

शम्भो शम्भो शम्भो शम्भो शम्भो शम्भो शम्भो शम्भो….

रूद्राष्टकं इदं प्रोक्तं विप्रेण हर्षोतये
ये पठन्ति नरा भक्तयां तेषां शंभो प्रसीदति।।

हिंदी अर्थ : जो भी मनुष्य इस स्तोत्र को भक्तिपूर्वक पढ़ते हैं, उन पर भोलेनाथ विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं.

॥ इति श्रीगोस्वामितुलसीदासकृतं श्रीरुद्राष्टकं सम्पूर्णम् ॥

Sr No.Serial NameSong Name
1Radhakrishna all Song lyricsराधाकृष्ण के सारे गाने
2Ramayan all Song lyricsरामायण के सारे गाने
3Mahakali – Anth Hi Aarambh Hai all songमहाकाली अंत ही आरंभ हे के सारे गाने
4Devon Ke Dev Mahadev all Song lyricsदेवों के देव महादेव के सारे गाने
5Mahabharat all Song lyricsमहाभारत के सारे गाने

शिव रूद्राष्टकम – नमामी शमीशान निर्वाण रूपं | Namami Shamishan Lyrics in English

Namaam-Iisham-Iishaana Nirvaanna-Rupam
Vibhum Vyaapakam Brahma-Veda-Svarupam ।
Nijam Nirgunnam Nirvikalpam Niriiham
Cidaakaasham-Aakaasha-Vaasam Bhaje-Aham ॥1॥

Niraakaaram-Ongkara-Muulam Turiiyam
Giraa-Jnyaana-Go-Atiitam-Iisham Giriisham
Karaalam Mahaakaala-Kaalam Krpaalam
Gunna-Aagaara-Samsaara-Paaram Nato-Aham ॥2॥

Tussaara-Adri-Samkaasha-Gauram Gabhiram
Mano-Bhuuta-Kotti-Prabhaa-Shrii Shariiram ।
Sphuran-Mauli-Kallolinii Caaru-Ganggaa
Lasad-Bhaala-Baale-Indu Kanntthe Bhujanggaa ॥3॥

Calat-Kunnddalam Bhruu-Sunetram Vishaalam
Prasanna-Aananam Niila-Kannttham Dayaalam ।
Mrga-Adhiisha-Carma-Ambaram Munndda-Maalam
Priyam Shangkaram Sarva-Naatham Bhajaami ॥4॥

Pracannddam Prakrssttam Pragalbham Pare-Iisham
Akhannddam Ajam Bhaanu-Kotti-Prakaasham ।
Tryah-Shuula-Nirmuulanam Shuula-Paannim
Bhaje-Aham Bhavaanii-Patim Bhaava-Gamyam ॥5॥

Kalaatiita-Kalyaanna Kalpa-Anta-Kaarii
Sadaa Sajjana-Aananda-Daataa Pura-Arii ।
Cid-Aananda-Samdoha Moha-Apahaarii
Prasiida Prasiida Prabho Manmatha-Arii ॥6॥

Na Yaavad Umaa-Naatha-Paada-Aravindam
Bhajanti-Iha Loke Pare Vaa Naraannaam ।
Na Taavat-Sukham Shaanti Santaapa-Naasham
Prasiida Prabho Sarva-Bhuuta-Adhi-Vaasam ॥7॥

Na Jaanaami Yogam Japam Naiva Puujaam
Natoham Sadaa Sarvadaa Shambhu-Tubhyam ।
Jaraa-Janma-Duhkhau-Agha Taatapyamaanam
Prabho Paahi Aapanna-Maam-Iisha Shambho ॥8॥

Rudraassttaka-Idam Proktam Viprenna Hara-Tossaye ।
Ye Patthanti Naraa Bhaktyaa Tessaam Shambhuh Prasiidati ॥

॥ Eti Shri Goswami Tulasidas Kratm Shri Rudrashtakam Sampoornam ॥

नमामी शमीशान निर्वाण रूपं वीडियो

शिव रुद्राष्टकम – “नमामी शमीशान निर्वाण रूपं” से संबंधित वीडियो नीचे देखें।

देवों के देव महादेव भगवान शिव पर आधारित एक श्रृंखला है जिसे महादेव के नाम से भी जाना जाता है यह शृंखला 18 दिसंबर 2011 को रिलीज़ हुए थी

शिव रूद्राष्टकम – नमामी शमीशान निर्वाण रूपं

  • धारावाहिक : देवों के देव महादेव
  • निर्देशक : निखिल सिन्हा, इस्माइल उमर खान, मनीष सिंह, गोविंद अग्रवाल, सतीश भार्गव
  • संगीत निर्देशक : साजन राजन मिश्रा
  • मूल प्रसारण : 18 दिसम्बर 2011
  • निर्माता : निखिल सिन्हा और अनिरुद्ध पाठक
  • छायांकन : दीपक गर्ग और अमित मालवीय
  • वितरक : स्टार इंडिया
  • मूल भाषा : हिंदी

देवों के देव महादेव और शिव रुद्राष्टकम :

  • मोहित रैना : शिव, महादेव, महाकाल, नीलकंठ, जलंधर, वीरभद्र के रूप में
  • मौनी रॉय : देवी सती, दक्षिणायनी, महादेवी के रूप में
  • सोनारिका भदौरिया, पूजा बनर्जी, सुहासी गोराडिया धामी : पार्वती, महादेवी, आदि पराशक्ति, आदि शक्ति, दुर्गा के रूप में
  • सौरभ राज जैन : भगवान विष्णु, नारायण, भगवान कृष्ण, राम के रूप में
  • दर्शन गुर्जर : युवा कार्तिकेय के रूप में
  • अल्पेश ढकन, एहसान भाटिया : विनायक श्री गणेश के रूप में
  • राधाकृष्ण दत्ता : भगवान ब्रह्मा और दत्तात्रेय के रूप में
  • पूजा कामेश्वर शर्मा और सलीना प्रकाश : सरस्वती के रूप में
  • जितेन लालवानी : देवराज इंद्र के रूप में
  • कुमार हेगड़े : नंदी के रूप में
  • विशाल कोटियन : हनुमानजी के रूप में

शिव रुद्राष्टकम FAQ

शिव रुद्राष्टकम क्या है?

शिव रुद्राष्टकम भगवान शिव की स्तुति में प्रसिद्ध आठ पदों वाला संस्कृत स्तोत्र है

शिव रुद्राष्टकम के रचयिता कौन हैं?

शिव रुद्राष्टकम की रचना गोस्वामी तुलसीदास से संबंधित मानी जाती है।

शिव रुद्राष्टकम में कितने पद हैं?

मुख्य रुद्राष्टकम में आठ पद हैं। इसके साथ समापन/फलश्रुति श्लोक भी मिलता है।

शिव रुद्राष्टकम किस भाषा में है?

यह संस्कृत भाषा में रचित स्तोत्र है।

“नमामी शमीशान” का अर्थ क्या है?

“नमामी शमीशान” का सामान्य भाव है—मैं ईशान/भगवान शिव को नमन करता हूं।

निष्कर्ष:

नमामी शमीशान निर्वाण रूपं शिव रुद्राष्टकम का प्रसिद्ध आरंभिक पद है। यह स्तोत्र भगवान शिव के निराकार, व्यापक, महाकाल, नीलकंठ और करुणामय स्वरूप की स्तुति करता है।

इस पृष्ठ पर आपको शिव रुद्राष्टकम के संपूर्ण लिरिक्स, हिंदी अर्थ, English transliteration और देवों के देव महादेव से संबंधित जानकारी दी गई है।

🙏 हर हर महादेव।