Home ramayan भरत मिलाप – Ramayan Shreeram Bharat milap

भरत मिलाप – Ramayan Shreeram Bharat milap

भरत मिलाप - Ramayan Shreeram Bharat milap

भरत मिलाप: श्री राम के विवाह के बाद राजा दशरथ श्री राम को अयोध्या का राजा बनाने की घोषणा करते हैं तो मंथरा रानी कैकयी को भड़काती हैं और कहती है की राम को राजा ना बनने दे, राम की जगह भरत को राजा बनाया जाए ये माँग कैकयी को राजा दशरथ से करनी चाहिए।

कहानी :श्री राम भरत मिलाप
शैली :आध्यात्मिक कहानी
सूत्र :पुराण
मूल भाषा :हिंदी

भरत मिलाप – Ramayan Shreeram Bharat milap

कैकयी मंथरा की बात से प्रभावित हो कोप भवन में चली जाती हैं और राजा दशरथ से अपने दो वचन माँगती है जिसमें राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजा बनाया जाए। राजा दशरथ कैकयी के वचनों में बंध कर रह जाते हैं और श्री राम को वनवास के लिए भेज देते हैं।

श्री राम अपने पिता के आदेश की पूर्ति हेतु वनवास के लिए तैयार हो जाते हैं तब उनके साथ लक्ष्मण और माता सीता भी वनवास के लिए जाने की आज्ञा माँगते हैं और वो भी उनके साथ वनवास के लिए चले जाते हैं। श्री राम के वियोग में राजा दशरथ मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। जब यह सब हो रहा था तो भरत राज्य में नहीं था वह अपने ननिहाल गया हुआ था जब वह वापस आता है तो उसे सब पता चलता है तो वह अपनी माँ कैकयी पर क्रोधित होता है और श्री राम को वापस लाने के लिए चल पड़ता है।

भरत श्री राम को वापस चलने के लिए मनाता है परंतु श्री राम वापस नहीं आते वो अपने पिता के वचन का पालन करने के लिए वनवास पूरा करते हैं। वनवास के दौरान श्री राम बहुत से राक्षसों को मारते हैं जिसमें लंका पति रावण को भी मरते हैं, जो माता सीता का हरण कर ले जाता हैं।

माता सीता को ढूँढते हुए श्री राम हनुमान, सुग्रीव जैसे अन्य मित्रों से मिलते हैं जो उनकी माता सीता को वापस लाने में सहायता करते हैं। श्री राम रावण को मारकर माता सीता को जब वापस लेकर अयोध्या लौटते हैं तो भरत राज्य के बाहर श्री राम की ही तरह वनवासी रूप में रह रहा होता है। जब दोनों भाई आपस में मिलते है तो बहुत ही प्रसन होते हैं।

Shreeram Bharat milap : श्रीराम भरत मिलाप रामायण रामानंद सागर

Shreeram Bharat milap : YouTube Video

  • निर्माता और निर्देशक – रामानंद सागर
  • सहयोगी निर्देशक – आनंद सागर, मोती सागर
  • कार्यकारी निर्माता – सुभाष सागर, प्रेम सागर
  • मुख्य तकनीकी सलाहकार – ज्योति सागर
  • पटकथा और संवाद – रामानंद सागर
  • संगीत – रविंद्र जैन
  • शीर्षक गीत – जयदेव
  • अनुसंधान और अनुकूलन – फनी मजूमदार, विष्णु मेहरोत्रा
  • संपादक – सुभाष सहगल
  • कैमरामैन – अजीत नाइक
  • प्रकाश – राम मडिक्कर
  • साउंड रिकॉर्डिस्ट – श्रीपाद, ई रुद्र
  • वीडियो रिकॉर्डिस्ट – शरद मुक्न्नवार

अंतिम बात :

दोस्तों कमेंट के माध्यम से यह बताएं कि “भरत मिलाप की कहानी” वाला यह आर्टिकल आपको कैसा लगा | हमने  पूरी कोशिष की हे आपको सही जानकारी मिल सके| आप सभी से निवेदन हे की अगर आपको हमारी पोस्ट के माध्यम से सही जानकारी मिले तो अपने जीवन में आवशयक बदलाव जरूर करे फिर भी अगर कुछ क्षति दिखे तो हमारे लिए छोड़ दे और हमे कमेंट करके जरूर बताइए ताकि हम आवश्यक बदलाव कर सके | 

हमे उम्मीद हे की आपको Ramayan Shreeram Bharat milap वाला यह आर्टिक्ल पसंद आया होगा | आपका एक शेयर हमें आपके लिए नए आर्टिकल लाने के लिए प्रेरित करता है | ऐसी ही कहानी के बारेमे जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे धन्यवाद ! 🙏

NO COMMENTS

Exit mobile version